गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: होटल और रेस्टोरेंट्स को मिली बड़ी राहत, 50% हुआ कमर्शियल LPG कोटा
देश में जारी गैस संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कमर्शियल LPG का आवंटन 30% से बढ़ाकर 50% कर दिया है. यह फैसला 23 मार्च 2026 से लागू हो गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा.
ADVERTISEMENT

Commercial LPG increase
देश में बढ़ते गैस संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. कमर्शियल एलपीजी (LPG) की आपूर्ति बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री को राहत मिलने की उम्मीद है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल एलपीजी का आवंटन 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है.