क्या सरकार ने छिपाई 6 जवानों की कुर्बानी? रक्षा मंत्रालय ने तारीखों के साथ दिया कांग्रेस को जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के सम्मान को लेकर छिड़े राजनीतिक विवाद पर रक्षा मंत्रालय ने स्थिति साफ की है. मंत्रालय ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जवानों की शहादत छिपाई नहीं गई, बल्कि सेना और सरकार द्वारा उन्हें पहले ही पूरा सम्मान और वीरता पुरस्कार दिए जा चुके हैं.

ADVERTISEMENT

Rajnath Singh
Rajnath Singh
google news

Operation Sindhoor: देश के लिए जान न्योछावर करने वाले जवानों के सम्मान को लेकर इस समय एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया और राजनीति में आरोप लग रहे थे कि सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए छह जवानों की शहादत को एक साल तक देश से छिपाकर रखा. अब इन आरोपों पर रक्षा मंत्रालय ने खुलकर जवाब दिया है. मंत्रालय ने साफ कहा है कि इन वीर जवानों की शहादत को बिल्कुल नहीं छिपाया गया, बल्कि देश ने सबसे पहले मौके पर ही उन्हें नमन किया था और उनका नाम हमेशा आदर के साथ लिया जाएगा.