'कृत्रिम बारिश' का दावा फेल, प्रदूषण पर जुमलों की बारिश! AAP के वायरल वीडियो ने खोली BJP सरकार की पोल

दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कृत्रिम बारिश की घोषणा पूरी तरह से विफल रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक व्यंग्यात्मक वीडियो जारी कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

दिल्ली की जनता एक बार फिर बीजेपी सरकार के झूठे वादों की मार झेल रही है. जिस कृत्रिम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़े मंचों पर घोषणा की थी, “हम टेक्नोलॉजी से प्रदूषण पर विजय पाएंगे”, वो दावा भी बाकी बीजेपी के जुमलों की तरह हवा में उड़ गया. ना बादल आए, ना बूंद गिरी, लेकिन बीजेपी ने जनता पर जुमलों की बारिश ज़रूर कर दी.