दिल्ली: कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा, यहां देखें वीडियो
Delhi Traffic Police Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की एक कार यू-टर्न ले रही थी. जैसे ही ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने कार को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी. दोनों पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक गए.
ADVERTISEMENT

Delhi Traffic Police
Delhi Viral Video: दिल्ली के बेर सराय रेड लाइट क्रॉसिंग से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक तेज रफ्तार कार के बोनट पर लटके हुए नजर आ रहे हैं. कार ड्राइवर पुलिस से बचने की कोशिश में है और अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा है. यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. इसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.