पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के बढ़े दाम... 12 दिनों में चौथी बार महंगी हुई गैस, जानिए दिल्ली-NCR के नए रेट

CNG Price Today: दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतों ने भी आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आज सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है. पिछले 12 दिनों में चौथी बार दाम बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों पर सीधा असर पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG
दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG
google news

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब दिल्ली में मंगलवार को CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. आज सुबह 6 बजे से CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है. बढ़ी हुई ये नई दरों के बाद अब राजधानी में CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. ईंधन की लगातार बढ़ रही कीमतों ने ऑटो, टैक्सी के साथ ही आम लागों के चिंता बढ़ा दी है.