Ajinkya Shinde CJP: कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद जो संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान
Ajinkya Shinde CJP: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ध्रुव राठी और अभिजीत दिपके समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तारी से पहले जारी वीडियो में अभिजीत ने अजिंक्य शिंदे को नया नेतृत्व सौंपने की बात कही है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.
ADVERTISEMENT

अजिंक्य शिंदे के हाथों में सीजेपी मूवमेंट की कमान.
Ajinkya Shinde CJP: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. इस बीच, सीजेपी (CJP) फाउंडर अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और ध्रुव राठी समेत कई बड़े नाम पुलिस हिरासत में ले लिए गए हैं. गिरफ्तारी से ठीक पहले सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.
