इस रविवार को सुबह 3:15 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने आखिर क्यों किया टाइमिंग में बदलाव?

Delhi Metro: DMRC ने 20 अक्टूबर (रविवार) को दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया है. दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) के अनुसार, रविवार को सुबह 3:15 बजे से मेट्रो शुरू हो जाएगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Metro Travel Updates
Delhi Metro Travel Updates
google news

Delhi Metro News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 20 अक्टूबर को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन हो रहा है. इसमें काफी लोग भाग लेने वाले हैं. प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए आने वाले रविवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाएं समय से पहले शुरू करने की घोषणा की है. मैराथन प्रतिभागियों और दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 03:15 बजे से ही ट्रेनें शुरू हो जाएंगी. यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रे लाइन को छोड़कर सभी लाइनों पर लागू होगा.