दिल्ली-NCR में आज आंधी-बिजली के साथ बारिश, IMD का अलर्ट; इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
5 सितंबर को दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है. दिल्ली में आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर, बिहार, बंगाल और दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा.
ADVERTISEMENT

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर अभी बना हुआ है. 5 सितंबर को दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी दी है. दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली चमकने की स्थिति भी बन सकती है.
