17 अप्रैल को ऐसा क्या हुआ कि संसद में अटक गया परिसीमन बिल? जयराम रमेश ने बताई पूरी कहानी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी एकजुटता से केंद्र सरकार की परिसीमन बिल रणनीति विफल हुई. 17 अप्रैल को 528 सांसदों ने मतदान किया. बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े. दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट चाहिए थे. विपक्ष 543 सीटें बरकरार रखने की मांग कर रहा है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि बजट सत्र में सरकार की ओर से लाया गया परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक विपक्षी एकजुटता के कारण संसद में पारित नहीं हो सका.
