बुनियादी ढांचे से लेकर सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक...सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गिनाए मोदी सरकार के 12 साल के काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यकाल को सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम युग बताया गया है. लेख में आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, आत्मनिर्भर भारत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे प्रमुख पहलुओं का उल्लेख किया गया है. जानिए कैसे 2014 से 2026 तक भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई.
ADVERTISEMENT

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा विशेष लेख
12 वर्ष पूरे होने पर हम सामान्यतः इसे एक 'तप' कहते हैं. 'तप' शब्द में संघर्ष, निरंतर प्रयास और लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प समाहित है. इसलिए जब हम कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का एक तप पूर्ण हुआ है, तो इस अवधि का मूल्यांकन इन्हीं कसौटियों पर किया जाना चाहिए. उस दृष्टि से देखें तो यह कालखंड सेवा, समर्पण और सुशासन का स्वर्णिम युग रहा है.