Sonam Wangchuk Reaction: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया सोनम वांगचुक की रिएक्शन, बोले- यह लोकतंत्र की जीत
Sonam Wangchuk Reaction: NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोनम वांगचुक ने कहा कि अब जवाबदेही के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार का समय है.
ADVERTISEMENT

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे लोकतंत्र, शांति और धैर्य की जीत बताया. सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह लोकतंत्र की जीत है. यह सीधे सड़कों से निकले लोकतंत्र की जीत है. यह शांति, धैर्य और लगातार किए गए संघर्ष (Perseverance) की जीत है." उन्होंने CJP और देश की Gen Z पीढ़ी को बधाई देते हुए लिखा, "CJP, देश की Gen Z और उन सभी नागरिकों को बधाई, जिन्होंने डर और डर के माहौल से बाहर निकलकर देश के हर कोने से अपनी आवाज बुलंद की." सोनम वांगचुक ने अपने संदेश के अंत में कहा कि अब जवाबदेही तय होने के बाद अगला कदम सुधारों का होना चाहिए. उन्होंने लिखा, "अब जवाबदेही से आगे बढ़कर सुधारों (Reforms) की ओर बढ़ने का समय है."
