Dharmendra pradhan resignation: कॉकरोचों के आगे झुकी सरकार! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

देशभर में जारी छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में उन्होंने परीक्षा सुधार, सीबीआई जांच और जंतर-मंतर के हालात का जिक्र करते हुए त्यागपत्र देने की वजहें विस्तार से बताई हैं.

ADVERTISEMENT

Dharmendra Pradhan
Dharmendra Pradhan (file photo)
Google CTA

Dharmendra pradhan resignation: देशभर में जारी छात्र आंदोलन और नीट-यूजी परीक्षा को लेकर बने तनाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी तरह के राजनीतिक या सामाजिक विवाद से बहुत ऊपर है.