करोड़ों की दौलत, सोना-चांदी और कई संपत्तियां... जानिए कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, सामने आई ये जानकारी

Dharmendra Pradhan News: नीट विवाद और विपक्ष के हमलों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने की चर्चाएं तेज हैं. ओडिशा से आने वाले वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति, बैंक बैलेंस, सोने-चांदी के गहनों और गाड़ियों का पूरा चुनावी ब्योरा सामने आ चुका है. आइए विस्तार से जानते हैं उनकी कुल संपत्ति.

ADVERTISEMENT

Dharmendra Pradhan News
Dharmendra Pradhan News
Google CTA

Dharmendra Pradhan News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है. NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में चल रहे विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया. धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी शेयर की. इस बीच अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब उनकी निजी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान की कुल संपत्ति (Net Worth) कितनी है और उनके पास कितना सोना-चांदी मौजूद है.