'तुम मोटी हो सुंदर भी नहीं...' कर्नाटक में पति ने पत्नी के वजन का मजाक उड़ाकर दी दर्दनाक मौत, दो दिन बाद खुलाराज
कर्नाटक के धारवाड़ में दहेज और घरेलू हिंसा के चलते एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी 29 वर्षीय नर्स पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति महिला के बढ़े वजन का मज़ाक उड़ाता था.
ADVERTISEMENT

dharwad
कर्नाटक के धारवाड़ जिले से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है. यहां के हनासी गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी अपनी पत्नी के बढ़े हुए वजन (मोटापे) से खुश नहीं था और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. इस खौफनाक वारदात में पुलिस ने आरोपी पति समेत उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.