'क्या खाएं, क्या पहनें... बाहरी तय नहीं करेगा', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बंगाल BJP अध्यक्ष का तीखा पलटवार
धीरेंद्र शास्त्री के दुर्गा पूजा में मांसाहार वाले बयान को खारिज करते हुए बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने साफ किया कि बंगालियों की खान-पान और धार्मिक परंपराओं पर कोई बाहरी पाबंदी नहीं लगा सकता. उन्होंने कहा कि अष्टमी पर लुची और नवमी को मटन खाना बंगाल की सदियों पुरानी संस्कृति है, जिससे समझौता नहीं होगा.
ADVERTISEMENT

धीरेंद्र शास्त्री
बंगाल की सदियों पुरानी खान-पान की परंपराओं और धार्मिक आस्था को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान पर अब पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि राज्य से बाहर का कोई भी व्यक्ति यह तय नहीं कर सकता कि बंगाल के लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे.
