99 फीसदी बैटरी वाले EVM ने हरियाणा में कांग्रेस को हराया? इस आरोप पर आ गया चुनाव आयोग का जवाब

हाल ही में हरियाणा में मतगणना के दौरान एग्जिट और ओपिनियन पोल के इतर बीजेपी के नंबर अच्छे आने पर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं. कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जहां EVM की बैट्री 99% थी वहां पार्टी को हराने वाले नतीजे आए. वहीं, जिन मशीनों को नहीं छेड़ा गया और जिनकी बैट्री 60%-70% थी, वहां कांग्रेस जीत गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

चुनाव आयोग ने बताया ईवीएम की बैटरी कैसी होती है और कैसे यूज होती है.

point

ईवीएम की सुरक्षा पर भी आयोग ने बताया एक लंबा प्रोसीजर.

हरियाणा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने 20 विधानसभाओं में ईवीएम की बैटरी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है. इधर आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की घोषणा के मौके पर इसका जवाब भी दे दिया. चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर पूरा प्रोसेस बताया और कहा कि जिस पार्टी ने हमसे पूछा है, उसका बहुत ही इज्जत और सम्मान के साथ हम अपना जवाब देंगे. इस जवाब का F&Q भी बनाएंगे और इस पूरी डिटेल को वेबसाइट पर भी डालेंगे.