क्या सलमान खान ने दिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जवाब? क्या है वायरल VIDEO का सच, जान लीजिए
Salman Khan Video: क्या सलमान खान ने गैंगस्टर लॉरेंस को जवाब दिया है? दरअसल, पिछले दिनों हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बता दें कि सलमान खान पहले से ही लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं.
ADVERTISEMENT

सलमान खान के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा झूठा और भ्रामक है.
Salman Khan Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेता सलमान खान ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है. ये वीडियो कई वेरिफाइड और नॉन-वेरिफाइड यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है, जिसमें सलमान खान को कथित तौर पर एक धमकी भरे बयान में देखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि सलमान ने यह बयान हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के संदर्भ में दिया, जिसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है.