बाल कटवाने के सिर्फ 50 रुपये देता हूं...इंडिया टुडे कॉनक्लेव में डीके शिवकुमार ने सुनाया सीएम बनने के बाद का मजेदार किस्सा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि वे आज भी सादा जीवन जीते हैं और बाल कटवाने के सिर्फ 50 रुपये देते हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बेंगलुरु में महंगाई और उनकी लग्जरी जीवनशैली को लेकर बहस छिड़ गई है.
ADVERTISEMENT

सीएम डीके शिवकुमार
कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार ने अपनी सादगी और जमीनी जुड़ाव को दर्शाते हुए एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया है. 'इंडिया टुडे' के विशेष कॉनक्लेव/राउंडटेबल कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने उनकी जिंदगी से जुड़ा यह मजेदार वाक्या सबके सामने रखा.
