ट्रंप की चीन को दोटूक, कहा- 'ईरान को हथियार दिए तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि ईरान को हथियार देने पर उसे गंभीर परिणाम झेलने होंगे. खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान चीनी मिसाइलों से अमेरिकी विमानों को निशाना बना रहा है.
ADVERTISEMENT

Middle East conflict
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान को हथियारों की आपूर्ति की तो उसे इसके भारी परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दौर जारी है, लेकिन तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.