Shesh Bharat: JNU से क्यों बर्खास्त हुए राहुल गांधी के करीबी सांसद बिमोल अकोइजम, छात्राओं ने लगाया बड़ा आरोप
जेएनयू के प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम को छात्राओं द्वारा 'नंबर के बदले सेक्स' के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है.
ADVERTISEMENT

बिमोल अकोइज्म
एक प्रोफेसर जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्में बनाईं... जिसने संसद की उस कमेटी में जगह पाई जो महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करती है, आज उसी पर 11 छात्राओं ने वाइवा के दौरान नंबरों का सौदा करने का संगीन आरोप लगा दिया है! राजनीति की वो आवाज, जो मणिपुर हिंसा के समय राष्ट्रीय मीडिया के पक्षपात पर अकेली दहाड़ रही थी, आज JNU से बर्खास्तगी के बाद खुद विवादों के कटघरे में है. मणिपुर से कांग्रेस के चर्चित सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद जेएनयू प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है.
