'चुनाव जीतने वाले राजा या रानी नहीं...', डूसू चुनाव परिणामों पर कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास का तीखा बयान
DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष चुने गए. नतीजों के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ हो सकते हैं, लेकिन विपक्षी वोटों के बंटवारे का फायदा सत्ता पक्ष को मिला.
ADVERTISEMENT

Saurabh Das on DUSU Result
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर शानदार जीत दर्ज की है. जबकि एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया है. इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के खाते में एक भी पद नहीं आया है. अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने जीत हासिल की, जिन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2053 वोटों के अंतर से हराया. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की है. अब इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास का रिएक्शन भी सामने आया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी खबर.
