E20 Janta Party: CJP के बाद सोशल मीडिया पर उभरी 'E20 जनता पार्टी', नितिन गडकरी के इस्तीफे की उठाई मांग
E20 पेट्रोल के खिलाफ कॉक्रोच जनता पार्टी की तर्ज पर सोशल मीडिया पर उभरी 'E20 जनता पार्टी'. नितिन गडकरी से इस्तीफे की मांग के साथ वाहन चालकों ने 100% प्योर पेट्रोल और पारदर्शिता की मांग की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ नया कैंपेन.
E20 Janta Party News : देश में NEET पेपर लीक के बाद उभरे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और नया डिजिटल कैंपेन तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर पहले से चर्चा जोरों पर है. ये मुद्दा है एथेनॉन का. पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर अब सीजेपी की तर्ज पर 'E20 जनता पार्टी' बना ली गई है. देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए हैं.
