इबोला वायरस का बढ़ा खतरा! कांगो में 80 की मौत के बाद WHO ने लगाई ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस को देखते हुए WHO ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है. कांगो में अब तक इस खतरनाक वायरस से 80 संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण अब पड़ोसी देश युगांडा तक पैर पसार चुका है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

दुनिया पर एक बार फिर एक खतरनाक वायरस का साया मंडराने लगा है. अफ्रीकी देश कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इसे 'इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी' घोषित कर दिया है. डब्ल्यूएचओ ने साफ किया है कि फिलहाल यह स्थिति महामारी (Pandemic) के दायरे में नहीं आती है, लेकिन हालात बेहद गंभीर हैं और तुरंत कदम उठाने की जरूरत है.