एलन मस्क का इंडियन लव आया सामने, बेटे का नाम भी रखा 'शेखर', कौन हैं उनकी पार्टनर जिसका भारत से कनेक्शन 

Elon Musk News: एलन मस्क ने पहली बार बताया कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस भारतीय मूल की हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके एक बेटे का मिडिल नाम शेखर रखा गया है, जो नोबेल विजेता वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर से प्रेरित है.

ADVERTISEMENT

Elon Musk
Elon Musk
google news

Elon Musk India Link: दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क ने पहली बार अपनी पार्टनर और न्यूरालिंक की वरिष्ठ अधिकारी शिवोन जिलिस के इंडियन कनेक्शन पर खुलकर बात की. मस्क ने खुलासा किया कि उनकी पार्टनर भारतीय मूल की हैं और इसी विरासत को सम्मान देने के लिए उन्होंने अपने एक बेटे का मिडिल नाम शेखर (Shekhar) रखा है. यह नाम भारत और अमेरिका दोनों में प्रसिद्ध नोबेल विजेता वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में चुना गया है. चंद्रशेखर को 1983 में भौतिकी (Physics) के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था.