"भारत के असली मालिक कौन?" एलन मस्क के इस तंज पर राहुल गांधी ने क्यों ली चुटकी, जानिए पूरा मामला
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट 'स्टारलिंक' के लाइसेंस को लेकर एलन मस्क, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है. मस्क ने देरी पर सवाल उठाते हुए बड़े उद्योगपतियों की शह का आरोप लगाया, वहीं सरकार ने इसे महज सुरक्षा जांच की प्रक्रिया बताया है.
ADVERTISEMENT

एलन मस्क- राहुल गांधी
भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के लाइसेंस को लेकर मामला अब सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस पर राजनीति भी गरमा गई है. मस्क के एक बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है.
