केरल में कब पहुंचेगा मॉनसून, IMD का आया नया अपडेट, भारी बारिश और लू का अलर्ट
Monsoon News: भारत में मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर मॉनसून केरल में दस्तक दे देगा, जो अपने तय समय से लगभग एक हफ्ते पहले होगा.
ADVERTISEMENT

Monsoon News: भारत में मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर मॉनसून केरल में दस्तक दे देगा, जो अपने तय समय से लगभग एक हफ्ते पहले होगा. राज्य में मॉनसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं, और पिछले दो दिनों से यहां भारी बारिश भी हो रही है, जिसमें कम दबाव के क्षेत्र और मॉनसून सिस्टम दोनों की भूमिका है.
