क्या है EPFO 3.0? सब्सक्राबर्स को मिलेगी डेबिट कार्ड की सुविधा, निकाल सकेंगे अपने पैसे
EPFO 3.0 के जरिए सब्सक्राइबर्स को बैंकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसमें पूरा सिस्टम सेंट्रलाइज्ड होगा, जिससे क्लेम सेटलमेंट और दूसरी प्रक्रियाएं आसान और तेज हो जाएंगी. इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

EPFO
Employement provident Fund: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स के लिए डिजिटल युग में नई सुविधा लाने जा रहा है. इस साल मई-जून तक EPFO का मोबाइल एप्लिकेशन और डेबिट कार्ड लॉन्च करने की योजना है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को इस नई पहल की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि EPFO के IT सिस्टम को पूरी तरह अपग्रेड किया जा रहा है. जनवरी 2024 के अंत तक EPFO 2.01 का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद मई-जून तक EPFO 3.0 लॉन्च होगा.
