एग्जिट पोल या एग्जैक्ट पोल...बंगाल से तमिलनाडु तक क्या वाकई सही साबित होगी भविष्यवाणी? राजदीप सरदेसाई ने बताया इन आंकड़ों का सच
Rajdeep Sardesai Analysis: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल्स ने देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बनाम बीजेपी की कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में अभिनेता विजय के 'वी-फैक्टर' की चर्चा, असम और केरल में बदलते राजनीतिक समीकरण- इन सबके बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एग्जिट पोल के आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण किया है.
ADVERTISEMENT

Rajdeep Sardesai Analysis on Exit Poll
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल्स ने देश की सियासी हलचल बढ़ा दी है. पश्चिम बंगाल में क्या ममता बनर्जी अपना किला बचा पाएंगी या बीजेपी पहली बार सत्ता की दहलीज पार करेगी? क्या तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय राजनीति के नए किंग बनकर उभरेंगे? इन तमाम सवालों पर इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने न्यूज तक के खास कार्यक्रम साप्ताहिक सभा में तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर के साथ बेबाक विश्लेषण किया है. राजदीप के मुताबिक, अगर ये एग्जिट पोल नतीजों में बदलते हैं, तो भारत के राजनीतिक नक्शे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद इंदिरा गांधी के दौर वाले कांग्रेस के दबदबे की याद दिलाएगा.