288 में 160 सीटें जीतने जा रहे कांग्रेस, उद्धव, शरद पवार? ज्योतिषी के हवाले से ये कैसा एग्जिट पोल वायरल

चित्रकूट धाम के ज्योतिष आचार्य राजेश महाराज की ज्योतिष गणना की मानें तो मतगणना के दिन ग्रह-नक्षत्र महाविकास अघाड़ी के पक्ष में बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कुछ एग्जिट पोल में महायुति तो कुछ में MVA को बढ़त.

point

कुछ एग्जिट पोल में बताया गया कांटे का टक्कर.

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हो जाने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाना शुरू कर दिया है. हालांकि मतगणना 23 नवंबर को होगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे जारी होंगे. महाराष्ट्र चुनाव को लेकर तमाम एग्जिट पोल के बीच एक ज्योतिष की भविष्यवाणी भी काफी चर्चा में है. ज्योतिष की इस भविष्यवाणी को 'सामना' में प्रकाशित किया गया है. ज्योतिष का ये दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.