1 लाख फॉलोअर्स पर अब Facebook देगा हर महीने ₹83,000 तक कमाई का मौका, क्या है पूरा ऑफर?
Facebook Creator Fast Track: Facebook ने ‘Creator Fast Track’ प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें क्रिएटर्स को 3 महीने तक गारंटीड कमाई मिलेगी. 1 लाख फॉलोअर्स पर 1000 डॉलर तक कमाने का मौका है. बिना शर्त मॉनटाइजेशन मिलेगा और पुराने कंटेंट से भी कमाई हो सकेगी.
ADVERTISEMENT

Facebook Creator Fast Track
Facebook Creator Fast Track: सोशल मीडिया की दुनिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Facebook ने कंटेंट क्रिएटर्स को आकर्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने Creator Fast Track नाम से नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका मकसद YouTube, Instagram और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स के पॉपुलर क्रिएटर्स को Facebook पर लाना है.