मुंबई: जिम ट्रेनर से भोंदू बाबा बना रिदम पांचाल, आधी रात में महिलाओं को अकेले बुलाकर करता था गंदी हरकतें, ऐसे खुला पूरा मामला

Mumbai fake baba case: मुंबई के मलाड में जिम ट्रेनर से फर्जी बाबा बना रिदम पांचाल उर्फ मोंटी का काला सच सामने आया है. देवी आने का दावा कर आधी रात दरबार सजाता था और महिलाओं को निशाना बनाता था. श्मशान की राख और अघोरी पूजा के नाम पर शोषण करता रहा. अब तक 60 से ज्यादा पीड़ित सामने आ चुके हैं.

ADVERTISEMENT

 Mumbai Bhondu Baba arrest
Mumbai Bhondu Baba arrest
google news

Mumbai fake baba case: मुंबई के मलाड के रहने वाले रिदम पांचाल उर्फ मोंटी पांचाल करीब चार साल पहले तक एक जिम ट्रेनर के तौर पर काम करते था. लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने अपना पेशा बदल लिया, जिससे अब वो सलाखों के पीछे है. दरअसल, रिदम पांचाल ने खुद को बाबा बताकर अलग अलग दावे करने लगा. आरोपी दावा करने लगा कि उसके शरीर में देवी का संचार होता है. इससे वो किसी भी समस्या का हल निकाल सकता है.