Ferozepur Road Accident: मातम में बदलीं अंतिम संस्कार की रस्में, भीषण हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत!

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप और ट्राले की टक्कर होने से एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था, जिसके बाद इलाके में मातम पसर गया है.

ADVERTISEMENT

फिरोजपुर में बड़ा हादसा
फिरोजपुर में बड़ा हादसा
google news

पंजाब के फिरोजपुर के फाजिल्का रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई. खुशियों और गम के बीच अपनों को अंतिम विदाई देकर लौट रहे एक ही परिवार के हंसते-खेलते कुनबे पर ऐसा कहर टूटा कि पल भर में सब कुछ बिखर गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके की तस्वीरें देखकर ही कलेजा कांप उठे.