कौन थे कॉमन मैन फिरोज जिनके मुकद्दर ने ऐतिहासिक गांधी बना दिया?
सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'बिलॉन्गिंग' में ससुर फिरोज गांधी और इंदिरा गांधी के जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर किया है. किताब में फिरोज के संघर्ष, उनके राजनीतिक धमाकों और इंदिरा के साथ उनके प्रेम व दूरियों की पूरी कहानी बयां की गई है.
ADVERTISEMENT

सोनिया गांधी की नई किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव के हर पन्ने, हर चैप्टर देश को कोई ऐसी कहानी सुना रहे हैं जिसके बारे में लोग या तो बहुत थोड़ा जानते थे या बिलकुल नहीं जानते थे. सोनिया की एक किताब ने देश की पॉलिटिक्स से लेकर अपनी पर्सनल, फैमिली लाइफ को कवर किया है. सोनिया ने कहानियां वहां से सुनानी शुरू नहीं की जब वो इटली से राजीव गांधी के प्रेम में पड़कर भारत आ गईं. उन्होंने अपनी ससुराल की कम से कम तीन पीढ़ियों की जीवंत कहानियां ऐसे लिखी हैं जैसे वो हर पीढ़ी की साक्षी रही हों. फिरोज गांधी ऐसा ही एक चैप्टर है जो सोनिया गांधी के ससुर तो थे लेकिन उनके आने से बहुत पहले परिवार और दुनिया से जा चुके थे. सोनिया की किताब ने उन्हें बना दिया चर्चित चेहरा.
फिरोज गांधी की ढेर सारी पहचान है. देश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार को गांधी सरनेम देने से लेकर जवाहर लाल नेहरू के दामाद, इंदिरा गांधी के पति, राजीव-संजय गांधी के पिता और राहुल-प्रियंका के दादा तक. इन सबसे जोड़कर फिरोज गांधी की चर्चा होती रही लेकिन उस फिरोज गांधी की कहानियां उतनी सुनी-सुनाई नहीं गई तो जो मुंबई के एक पारसी परिवार में जन्म लेकर कैसे देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का दामाद बन गया. फिरोज गांधी इंदिरा गांधी के पति बने, ये सब जानते हैं. सोनिया गांधी ने अपनी बिलॉन्गिंग में इंदिरा-फिरोज की उस प्रेम कहानी के उन हालातों को पलटा है जो घटते-घटते दूरियां में बदल गया और एक दिन खत्म हो गया. इंदिरा गांधी के घर की, ड्रॉइंग रूम, डायनिंग टेबल की बहुत सी फोटोज इंटरनेट पर घूमती हैं लेकिन उसमें नहीं के बराबर दिखे फिरोज गांधी.
पारसी परिवार से ताल्लुख
मुंबई के पारसी परिवार में जब 12 सितंबर 1912 को फिरोज का जन्म हुआ तो उनका फैमिली नेम घांडी था.उनके पिता जहांगीर फरदूनजी घांडी किलिक निक्सन कंपनी में मैरीन इंजीनियर थे और मां रतिमाई हाउस वाइफ. पांच भाई-बहनों—दोराब, फरीदुन, तहमीना और आलू—में सबसे छोटे फिरोज का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा. छोटी उम्र में पिता का निधन हो गया. परिवार तंगी से गुजरने लगा. तब मां बच्चों के साथ अपनी सर्जन बहन डॉ. शिरीन कमिसारिएट के पास इलाहाबाद शिफ्ट हो गईं.
फिरोज की परवरिश मौसी डॉ. शिरीन की निगरानी में होने लगी. इलाहाबाद से पढ़ाई के बाद हायर एजुकेशन के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' (LSE) से B.Sc. की डिग्री ली. तब भारत में आजादी के लिए आंदोलन पीक पर था. महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और आजादी की लड़ाई में कूद पड़े. बापू के प्रति गहरा सम्मान दिखाने के लिए पारसी उपनाम घांडी की इंग्लिश स्पेलिंग बदलकर गांधी कर ली. तब यंग फिरोज को क्या पता था कि आगे इसका क्या असर कितना लंबा होने वाला है. आजादी की लड़ते हुए फिरोज स्वतंत्रता सेनानी बनते गए. जेल आना-जाना आम बात हो गई.
1930 में इलाहाबाद के ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज के बाहर एक विरोध प्रदर्शन ने हमेशा के लिए फिरोज की जिंदगी, पहचान बदल दी. उस विरोध में आईं थी जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू और बेटी इंदिरा गांधी. तेज धूप और घुटन के कारण कमला नेहरू अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं. वहां मौजूद फिरोज ने तुरंत आगे बढ़कर संभाला. वहीं से नेहरू परिवार में फिरोज की दखल हो गई. नेहरू परिवार के घर आनंद भवन' के दरवाजे फिरोज के लिए हमेशा के लिए खुल गए.
आनंद भवन में लगातार आने-जाने के दौरान फिरोज और इंदिरा के बीच गहरी दोस्ती हो गई. 1933 में फिरोज ने इंदिरा के सामने प्रपोज किया लेकिन उस समय इंदिरा ने उम्र कम होने के कारण मना कर दिया लेकिन समय के साथ दोस्ती गहराती रही और प्यार बढ़ता रहा. 1941 तक आते-आते बात शादी तक पहुंच गई. पंडित नेहरू को फिरोज पसंद नहीं आए. पारसी, फैमिली बैकग्राउंड बहुत सारे कारण बन गए फिरोज को रिजेक्ट करने के लिए. तब महात्मा गांधी की सिफारिश से बात बन गई. ये उस जमाने की लव मैरिज थे जिसके ऑल मोस्ट सब खिलाफ थे. फिर भी 1942 में इंदिरा गांधी-फिरोज गांधी की शादी हो गई. आगे दो बेटों राजीव का 1944 में और 1946 में संजय का जन्म हुआ.
नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने
आजादी के बाद पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने और फिरोज गांधी को मिली दामाद की पहचान लेकिन फिरोज ने अपनी अलग पहचान के लिए पत्रकारिता को चुना. परिवार के द नेशनल हेराल्ड' तथा 'नवजीवन अखबारों के मैनेजिंग डायरेक्टर बने. पंडित नेहरू ने उन्हें राजनीति में उतार दिया. 1950 से 1952 तक अस्थायी संसद के सदस्य रहे. 1952 में देश के पहले आम चुनाव और फिर 1957 में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद चुने गए.
सांसद के तौर पर उन्होंने ऐसा धमाका किया जिससे पंडित नेहरू की सरकार हिली. 1957 में उन्होंने संसद में देश के पहले बड़े वित्तीय घोटाले 'हरिदास मुंदड़ा स्कैंडल' का पर्दाफाश किया, जिसमें सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के करीब 1.26 करोड़ रुपये गलत तरीके से मुंदड़ा की कंपनियों में निवेश किए गए थे. इस खुलासे पर तत्कालीन वित्त मंत्री टी.टी. कृष्णमाचारी को इस्तीफा देना पड़ा.
आजादी मिलने के बाद देश का माहौल बदला और इंदिरा गांधी की गृहस्थी का मिजाज भी बदलने लगा. 1947 के बाद जब इंदिरा पिता जवाहरलाल नेहरू के साथ देश-विदेश आने-जाने लगीं. प्रोटोकॉल में फिरोज कहीं बहुत दूर फिट हुआ करते थे. पत्नी को मिल रही मान-इज्जत और सोसाइटी के ताने में फिरोज को इंदिरा के लिए गुस्से से भर दिया. चिढ़ ने पति-पत्नी की रिलेशनशिप को चिंगारी लगानी शुरू की.
सोनिया गांधी किताब में लिखा कि इंदिरा और फिरोज के रिश्ते में सबसे बड़ा तूफान तब आया, जब फिरोज को महिलाओं की संगत पसंद आने लगी. इंदिरा ने फिरोज से बस इतना ही कहा कि उन्हें फिरोज के किसी भी महिला से मिलने-जुलने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते फिरोज खुद आकर उन्हें सब कुछ सच-सच बताएं, ताकि उन्हें यह बातें किसी बाहरी व्यक्ति से न सुननी पड़ें. सोनिया ने लिखा कि राजीव गांधी ने भी उन्हें बताया था कि बचपन में जब वे अपने पिता फिरोज के घर उनसे मिलने जाते थे, तो वहां कभी-कभी एक महिला भी मौजूद होती थी, हालांकि राजीव ने कभी उस महिला का नाम नहीं बताया.
फिरोज का महिला के साथ
हालात तब और बिगड़ गए, जब फिरोज का एक महिला के साथ बेहद गंभीर रिश्ता बन गया, जिसने इंदिरा को अंदर तक तोड़ दिया. झगड़ा इतना बढ़ा कि बात तलाक या अलग होने तक आ पहुंची. नेहरू के समझाने के बाद फिरोज-इंदिरा अलग तो नहीं हुए लेकिन दूरियां जीते जी मिट नहीं पाईं. फिरोज सांसद के तौर पर मिले अलग घर में रहने लगे. किसी तरह 1960 में एक साथ परिवार वेकेशन पर कश्मीर गया लेकिन तीन महीने बाद फ़िरोज की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इंदिरा गांधी दो बच्चों के साथ अकेली पड़ गईं.
सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के हवाले से बिलॉन्गिंग में लिखा तमाम झगड़ों और अलगाव के बावजूद इंदिरा के मन में फिरोज के लिए गहरा प्रेम हमेशा बना रहा. इंदिरा ने खुद सोनिया को बताया था कि फिरोज उनके जीवन के इकलौते ऐसे व्यक्ति थे जिनसे उन्होंने सच्चा प्रेम किया और वह किसी और से शादी नहीं कर सकती थीं. इंदिरा को ताउम्र फिरोज से अलग रहने के अपने फैसले का गहरा पछतावा रहा और इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने सोनिया को भी यह सलाह दी थी कि गुस्से या दुख में कभी भी अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला नहीं लेना चाहिए.
