फ्लाइट में सफर के दौरान कौन-सा और कितना सामान साथ लेकर चल सकते हैं? जानिए फुल डिटेल
Flight Baggage Rule: श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट में बीते दिन एक्स्ट्रा सामान को हुए बवाल ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में आप इस खबर के माध्यम से जानें कि आखिर फ्लाइट में सफर के दौरान आप कितना सामान और क्या-क्या सामान ले जा सकते है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक फोटो
Flight Baggage Rule: बीते दिनों एक खबर आई थी जिसमें सेना के एक अधिकारी पर एयरलाइन के कर्मचारियों को पीटने का आरोप लगाया था. जांच में पता चला कि यह मामला श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट का है जहां ऑफिसर अपने साथ दो केबिन बैग ले जाने की जिद्द कर रहे थे जिसका की वजन 16 किलोग्राम था. जब एयरलाइन स्टाफ ने उनसे एकस्ट्रा सामान का चार्ज देने को कहा उन्होंने एक नहीं सुनी और जबरदस्ती एयरोब्रिज में एंट्री करने लगे. इसके बाद उन्हें वापस गेट पर लाया गया तब वे आक्रामक हो गए और 4 स्टाफ को बुरी तरह पीट दिया.