बिहार में कोसी के कहर से टूटे कई बांध, बढ़ते जलस्तर से बाढ़ ले रहा भयावह रूप 

Flood in Bihar: बढ़ते जल स्तर की स्थिति को देखते हुए कोसी नदी पर बने बीरपुर बैराज से 6.61 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. यह पिछले 56 सालों के इतिहास में सबसे अधिक डिस्चार्ज है. जल विभाग ने इस पर बताया कि, 'डिस्चार्च का यह स्तर हैरान करने वाला है

ADVERTISEMENT

NewsTak
बिहार में बाढ़
google news

Flood in Bihar: हर साल की तरह इस साल भी बिहार में बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया है. कोसी नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. कई नदियों पर तटबंध टूटने की खबरें सामने आई है जिस वजह से नेपाल सीमा से सटे इलाके जलमग्न हो गए हैं. पीटीआई भाषा के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सीतामढ़ी के मधकौल गांव में बागमती नदी के तटबंध में दरार आ गई, जबकि पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के बाएं तटबंध में पानी के ज्यादा दबाव की वजह से नुकसान हुआ है, जिसके बाद बाढ़ का पानी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में घुस गया.