'जुलाई में ही हमला करने वाला था हम्मामी, लेकिन...', फ्लाईदुबई फ्लाइट मामले में सामने आई बड़ी जानकारी!

Flydubai Flight FZ1073 Update: कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर जांच में चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हम्मामी ने जुलाई में ही विमान को क्रैश करने की योजना बनाई थी, लेकिन क्रू में अपने एक परिचित के होने के कारण आखिरी वक्त पर प्लान रद्द कर दिया.जानिए हम्मामी से पूछताछ में अब तक क्या-क्या सामने आया.

ADVERTISEMENT

Flydubai Co Pilot Latest News
फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट हम्मामी ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे!
Google CTA

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट(FZ1073) में कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी से UAE में पूछताछ जारी है. इसी बीच पूछताछ के दौरान एक नई चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट हम्मामी ने जुलाई महीने में ही हमले की प्लानिंग की थी, लेकिन ऐन वक्त पर उसने अपने प्लान को कैंसिल कर दिया. इसके बाद से ही वह नए प्लान पर काम कर रहा था. साथ ही उसने मंशा और फ्लाईदुबई फ्लाइट ही क्यों चुना इस पर भी जानकारी दी है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.