कौन हैं गौतम सिंघानिया जो मालदीव के समंदर में बाल-बाल बचे तो वायरल वीडियो के बाद बाद उठे सवाल

रेमंड ग्रुप के बॉस गौतम सिंघानिया मालदीव में एक भीषण स्पीड बोट हादसे का शिकार हुए. हादसे में दो साथी लापता हैं. जानें गौतम सिंघानिया, उनके पिता और पत्नी नवाज मोदी के बीच चल रहे विवाद की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
गौतम सिंघानिया.
google news

रेमंड के सूट पहनकर भारत के न जाने कितने दूल्हों ने अपनी नई जिंदगी का सपना बुना है. 1925 में शुरू हुए इस ब्रांड ने भारतीय शादियों में 'लग्जरी' की नई परिभाषा लिखी, लेकिन जिस ब्रांड की टैगलाइन 'द कंप्लीट मैन' है, उसी साम्राज्य के मालिक गौतम सिंघानिया की कहानी आज 'इनकंप्लीट' और विवादों से भरी नजर आती है. रफ्तार, रसूख और अरबों के साम्राज्य के बीच मालदीव के समंदर से उठी एक लहर ने मुंबई के गगनचुंबी 'जेके हाउस' की नींव हिला दी है.