Gen-Z आचार्य शाश्वत महाराज ने शादी, रिश्ते और प्यार पर खुलकर की बात, बताया कब करेंगे विवाह
19 साल के सोशल मीडिया चर्चित Gen-Z आचार्य शाश्वत महाराज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे 25-26 साल की उम्र में माता-पिता की पसंद से अरेंज मैरिज करेंगे. उन्होंने आज के रिश्तों को स्वार्थपूर्ण (मटेरियलिस्टिक) बताते हुए कहा कि संसार में सच्चा प्रेम केवल भगवान से ही संभव है, जबकि बाकी रिश्ते महज एक लेन-देन हैं.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने Gen-Z आचार्य शाश्वत महाराज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शादी, प्रेम और आज के रिश्तों को लेकर खुलकर अपने विचार रखे हैं. 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर मिल रहे तमाम अजीबोगरीब और हैरान करने वाले कमेंट्स का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग और रिश्तों की असलियत पर खुलकर बात की.
25-26 की उम्र में शादी का प्लान
इंटरव्यू के दौरान जब आचार्य शाश्वत से पूछा गया कि उन्हें इस उम्र में शादी के ऑफर्स आ रहे हैं, तो वे कब शादी करने का विचार रखते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने सोच रखा है कि वे 25-26 साल की उम्र में वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे. हालांकि, आज की जनरेशन 30 साल के बाद शादी करने की बात कहती है, लेकिन यह सबकी अपनी-अपनी पसंद है.
अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज?
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी शादी अरेंज होगी या लव, आचार्य शाश्वत ने स्पष्ट किया कि उनकी शादी पूरी तरह से माता-पिता की इच्छा के अनुसार (अरेंज मैरिज) होगी. उन्होंने कहा कि संसार में भगवान के अलावा किसी और से सच्चा प्रेम नहीं हो सकता, बाकी रिश्ते एक तरह का लेन-देन (Give and Take) या बिजनेस प्रॉस्पेक्ट की तरह होते हैं, जहां समझौते और समझ का मेल होता है.
आज के रिश्ते मटेरियलिस्टिक?
आज की पीढ़ी के रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में ज्यादातर रिश्ते 'मटेरियलिस्टिक' यानी किसी न किसी स्वार्थ या हित के लिए जुड़े होते हैं. उन्होंने माना कि आज के रिश्तों में इमोशंस की कुछ कमी जरूर आई है, हालांकि मित्रता (Friendship) का रिश्ता आज भी काफी हद तक अपनी पवित्रता और असल रूप में बचा हुआ है.
ये भी पढ़ें: Ramlila Maidan Protest: दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें?
