सरकार ने क्यों लटकाई पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब, जिसका कथित अंश पढ़ते ही राहुल गांधी पर भड़के राजनाथ सिंह

भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब 'Four Stars of Destiny' अब तक प्रकाशित नहीं हो पाई है. सरकारी मंजूरी लंबित होने के कारण संसद में राहुल गांधी को इसके अंश पढ़ने से रोक दिया गया. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई, जिससे किताब और संसदीय प्रोटोकॉल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जनरल नरवणे की अनपब्लिश किताब के अंश पढ़ने पर लोकसभा में हुआ हंगामा.
google news

भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का नाम है- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी'. किताब रेडी, टाइटल रेडी, पब्लिशर भी रेडी भी फिर भी वो छप नहीं पाई. किताब ऐसे व्यक्ति कि जिसने भारतीय सेना को लीड किया. किताब छापने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार है जो मिल नहीं रही. अगर ये किताब छप चुकी होती तो राहुल गांधी संसद में किताब के अंश पढ़ सकते थे. किताब नहीं छपी इसलिए स्पीकर ओम बिरला ने पढ़ने नहीं दी. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा एतराज जताया. संसदीय प्रोटोकॉल के नियम 349 के कारण राहुल को अनपब्लिश बुक के अंश पढ़ने पर रोक लगाई गई.