'नेशनल क्रश' गिरिजा ओक के वायरल वीडियो की कहानी, बेटे का दुख और इंटीमेट सीन पर चौंकाने वाला बयान!
एक्ट्रेस गिरिजा ओक गोडबोले स्लीवलेस ब्लाउज और नीली साड़ी वाली तस्वीर-वीडियो से 'नेशनल क्रश' बन गई हैं और सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं. लोग उन्हें इंडिया की मोनिका बेलुची कह रहे हैं. इंटीमेट सीन और 12 साल के बेटे से जुड़े उनके इंटरव्यू भी चर्चा में हैं, जिससे वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं.
ADVERTISEMENT

आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता और अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो अब तक आपने स्लीवलेस ब्लाउज और नीली साड़ी में एक खूबसूरत महिला की तस्वीर या वीडियो जरूर देखी होगी. नाम है गिरिजा ओक गोडबोले और काम है एक्टिंग. इस वक्त सोशल मीडिया पर #Girijaoak ट्रेंड कर रहा है. उन्हें नेशनल क्रश कहा जा रहा है. लोग उन्हें इंडिया की मोनिका बेलुची या सिडनी स्वीनी कह रहे हैं. गिरिजा की इस चर्चा के पीछे कारण उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो हैं, जो बेहद अश्लील हैं. इंटरव्यू में स्कूल कॉलेज का किस्सा बताते हुए फिजिक्स के Waves और Babes में फर्क बताने वाली गिरिजा की ही फिजीक को लेकर तरह-तरह की बाते हो रही हैं. फिल्म के इंटीमेट सीन फिल्माने पर जो गिरिजा ने एक और इंटरव्यू में बताया वो हैरान कर देने वाला था. इन्हीं सब बातों के बीच गिरिजा इटंरनेट सेंसेशन बन गईं और इसलिए बनी हैं हमारे शो की खास और चर्चित चेहरा. क्या है गिरिजा की साड़ी वाले वीडियो की कहानी, कैसे 12 साल के बेटे का जिक्र जताया दुख, 15 साल की उम्र से करियर शुरू करने वाली गिरिजा हैं बड़े एक्टर की पत्नी, क्या है उनकी कुछ जर्नी और कुछ अनजानी कहानी...