गोवा में हजारों कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के साथ देखी आम आदमी पार्टी नेताओं को फर्जी केस बनाकर जेल में डालने पर बनी फिल्म
गोवा में Arvind Kejriwal के साथ आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने डॉक्यूमेंट्री देखी, जिसमें नेताओं को फर्जी केसों में फंसाने की कहानी दिखाई गई. 2027 चुनाव से पहले यह अभियान जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से.
गोवा की राजनीति में एक अलग ही तस्वीर उस समय देखने को मिली जब हजारों कार्यकर्ता एक साथ बैठे और अरविंद केजरीवाल के साथ वह डॉक्यूमेंट्री देखी, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी केसों में फंसाकर जेल भेजने की पूरी कहानी दिखाई गई. यह सिर्फ एक फिल्म स्क्रीनिंग नहीं थी, बल्कि एक भावनात्मक और राजनीतिक क्षण था, जहां हर कार्यकर्ता खुद को उस संघर्ष का हिस्सा महसूस कर रहा था.