गोवा की जनता 2027 में 'आप' को दे मौका, एक महीने में बिजली मुफ्त कर देंगे- केजरीवाल
गोवा के पोंडा उपचुनाव में अरविंद केजरीवाल ने 'परिवर्तन सभा' को किया संबोधित. भाजपा-कांग्रेस पर 'सेटिंग' का आरोप लगाते हुए मुफ्त बिजली का किया वादा.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा के पोंडा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी गीतेश नाइक के समर्थन में ‘‘परिवर्तन सभा’’ को संबोधित कर जनता से आम आदमी पार्टी को एक मौका देने की अपील की. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पोंडा उपचुनाव में ‘‘आप’’ प्रत्याशी को जिताएं और 2027 में प्रदेश में ‘‘आप’’ की सरकार बनाएं. सरकार बनने के एक महीने बाद ही पंजाब और दिल्ली की तरह गोवा में भी बिजली मुफ्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि 14 साल से राज कर रही भाजपा ने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी कुछ नहीं दिया. उसने सिर्फ गोवा को लूटा है. पोंडा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भाजपा की सेटिंग है. वह चुनाव जीतने के बाद भाजपा में चला जाएगा.