Google को टक्कर देने की तैयारी में है Apple, ला रहा नया प्लेटफॉर्म, Android और ChromeOS का होगा मर्जर
Google Android और ChromeOS को मिलाकर एक नया, सिंगल ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार कर रहा है। यह कदम Apple के एकीकृत इकोसिस्टम को सीधी चुनौती देगा, जिससे यूजर्स को मोबाइल, टैबलेट और Chromebook पर एक जैसा अनुभव मिलेगा.
ADVERTISEMENT

Google
टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो सीधे तौर पर Apple के मजबूत इकोसिस्टम को चुनौती देने की तैयारी में है. गूगल, जिसके Android और ChromeOS दो अलग-अलग मजबूत प्लेटफॉर्म्स हैं अब इन दोनों को मिलाकर एक नया और ज़्यादा दमदार ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. यह खबर उन करोड़ों यूजर्स के लिए बेहद दिलचस्प है, जो मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर एक सहज और एकीकृत अनुभव की तलाश में हैं.
