Google चलाने वालों सावधान! Incognito Mode से चोरी हो रहा है आपका पर्सनल Data
Google Incognito Mode: 2020 में कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट में एक मामला दर्ज किया गया था. इसमें गूगल पर आरोप लगाए गए थे कि वह Incognito Mode में भी यूजर्स की एक्टिविटी को ट्रैक करता है और उनका डेटा सेव करता है. हालांकि, पहले गूगल ने इन आरोपों से इनकार किया था. लेकिन बाद में कोर्ट में गूगल ने इस बात को स्वीकार किया है.
ADVERTISEMENT

Google Chrome दुनियाभर में इंटरनेट सर्फिंग के लिए सबसे पॉपुलर ब्राउजर्स में से एक है. ये अपने यूजर्स को Incognito Mode की सुविधा देता है. इस मोड को बनाने के पीछे वजह थी कि इसमें यूजर्स की सर्च हिस्ट्री को सेफ रखा जाएगा और पूरी प्राइवेसी दी जाएगी. यानि की इसमें कुछ भी सर्च करने पर उसकी हिस्ट्री नहीं बनेगी. हालांकि इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. खुलासे में साबित हो गया है कि Incognito Mode उतना सेफ नहीं है जितना इसको समझा जाता है.