हरियाणा में दूल्हे के भाई को गोली मारी, मेहमानों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, अमेरिका से रची साजिश?
हरियाणा के रोहतक जिले में एक शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना हुई. गांव किलोई में चल रही शादी के जश्न में अचानक गोलीबारी होने से खुशी मातम में बदल गई. बदमाशों ने शादी में शामिल मंजीत अहलावत नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT

Haryana
हरियाणा के रोहतक जिले में एक शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना हुई. गांव किलोई में चल रही शादी के जश्न में अचानक गोलीबारी होने से खुशी मातम में बदल गई. बदमाशों ने शादी में शामिल मंजीत अहलावत नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक मंदीप घायल हो गया. घटना को अंजाम देने का शक अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ पर है.
