'नहाते हुए का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...' दृश्यम फिल्म जैसे हत्याकांड में आरोपी दंपति पकड़े गए पता चला असली 'झोल'
Gujarat News: गुजरात के गांधीनगर में कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. युवक की हत्या के बाद गिरफ्तार दंपति ने पूछताछ में ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. अब पुलिस टूटे मोबाइल की तलाश में जुटी है, जिससे कई अहम राज खुल सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Gujarat News (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gujarat Drishyam style murder case: गुजरात के गांधीनगर में 'दृश्यम फिल्म' जैसा हत्याकांड हो गया. हत्या की ये कहानी हूबहू फिल्म जैसी भले न हो पर हत्या का मोटिव वही है. इस कहानी ने तब टर्न ले लिया जब पकड़े गए पति-पत्नी ने ये कह दिया कि उन्होंने जिस वीडियो की वजह ये ये सब किया है उसे कभी देखा भी नहीं था. पुलिस के लिए बड़ी चुनौति तब हो गई जब आरोपी दंपति ने ये कहा कि उन्होंने मृतक का मोबाइल तोड़ दिया. अब पुलिस मृतक का मोबाइल खोज रही है.
