गुजरात: करवाचौथ के बाद पत्नी ने पति को जिंदा जला दिया, 58 की उम्र में खूबसूरत महिला से शादी बनी मौत की वजह
कच्छ में 60 वर्षीय व्यक्ति को दूसरी पत्नी ने जिंदा जलाया. करवाचौथ के दो दिन बाद संपत्ति के लालच में सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप.
ADVERTISEMENT

पुलिस हिरासत में पत्नी. तस्वीर: कौशिक कांठेचा
गुजरात के कच्छ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस सनसनीखेज हत्या ने हिलाकर रख दिया है. करवाचौथ के महज 2 दिन बाद 60 साल के शख्स को जिंदा जला दिया गया. आरोप लगाया जा रहा है कि जलाने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी दूसरी पत्नी है. बताया जा रहा है कि पत्नी पहले पति पर खूब चिल्लाई फिर गैराज में ले जाकर किरोसेन तेल डालकर आग लगा दी.