राजकोट: लेडी डॉक्टर के प्यार में पागल डॉक्टर ने क्लिनिक में लगाया जासूसी कैमरा, बनाए 3000 अश्लील वीडियो
राजकोट में एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से एकतरफा प्यार में क्लिनिक में छिपा कैमरा लगाकर हजारों निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. बाद में इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये मांगने का आरोप लगा. पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

gujarat
गुजरात के राजकोट शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने चिकित्सा जगत और आम जनता को हैरान कर दिया है. यहां एक डॉक्टर ने एकतरफा प्यार में अंधी सनक के चलते अपनी ही महिला सहकर्मी के निजी पलों को कैमरे में कैद कर लिया. आरोपी ने क्लिनिक के बल्ब होल्डर में जासूसी कैमरा छिपाकर करीब 3,000 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू किया.