live blog active
लाइव

Manjalpur By Election Result Live Updates: मंजलपुर में कौन मारेगा बाजी, हर राउंड बदलेंगे समीकरण, जानें पल पल की अपडेट

गुजरात की हाई प्रोफाइल मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. मतगणना शुरू होते ही हर राउंड के साथ मुकाबला दिलचस्प होता जाएगा. कौन बनाएगा बढ़त, किसे मिलेगी जीत और किसकी उम्मीदें टूटेंगी, पढ़िए सबसे तेज लाइव अपडेट और हर बड़ी खबर एक ही जगह.

ADVERTISEMENT

Manjalpur Bypoll Result Live
Manjalpur Bypoll Result Live
Google CTA

Manjalpur Assembly Bypoll Result 2026 LIVE: गुजरात के वडोदरा जिले की सबसे हाई-प्रोफाइल मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होने जा रही है. इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और सीधा माना जा रहा है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश पटेल को मैदान में उतारा है.

  • 08:37 AM • 03 Aug 2026

    Manjalpur Assembly Bypoll Result 2026 LIVE: मांजलपुर विधानसभा सीट पर 2022 में बीजेपी ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड, क्या इस बार भी दो

    Manjalpur Result Today LIVE: मांजलपुर विधानसभा सीट पर साल 2022 के चुनाव में बीजेपी के योगेश पटेल ने जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है. यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है. साल 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में योगेश पटेल लगातार विजयी रहे थे. वहीं, 2022 के चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर 1 लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल की थी.

  • 08:09 AM • 03 Aug 2026

    Manjalpur Result Today LIVE: मांजलपुर में किसकी होगी जीत? बीजेपी-कांग्रेस की सीधी टक्कर पर टिकी सबकी नजर

    Manjalpur Assembly Bypoll Result 2026 LIVE: गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे मकरपुरा स्थित भवंस स्कूल में शुरू होगी. 30 जुलाई को हुए मतदान में इस सीट पर 37.7 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी. अब मुकाबला बीजेपी के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच सीधी और कांटे की टक्कर का माना जा रहा है.