आप' नेताओं के घर पर ED-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ED-CBI का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को डराती है और ‘वॉशिंग मशीन’ मॉडल के जरिए उन्हें अपने पाले में शामिल करती है. राघव चड्ढा को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का एक ही मॉडल अपना रही है.